सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   :  टेक्नो ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में नया धमाका करते हुए बजट सेगमेंट में अपना नया TECNO Spark Go 5G लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे पतला और हल्का 5G स्मार्टफोन है, जिसकी मोटाई सिर्फ 7.99 मिमी है। मात्र ₹9,999 की कीमत में यह फोन दमदार फीचर्स के साथ आता है, जिसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट शामिल है।

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ स्क्रॉलिंग अनुभव प्रदान करता है। फोन Android 15 बेस्ड HiOS 15 पर चलता है और 4GB रैम के साथ आता है, जो डेली यूज में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें AI राइटिंग असिस्ट, गूगल का सर्किल सर्च फीचर और ऑफलाइन कॉलिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बड़ी बैटरी और स्टैंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह फोन लंबे समय तक बिना बार-बार चार्ज किए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Tecno Spark Go 5G स्काई ब्लू, बीकानेर रेड, ग्रीन और इंक ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा। इसका 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 21 अगस्त से फ्लिपकार्ट और देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

कम कीमत में प्रीमियम लुक और पावरफुल फीचर्स के साथ TECNO Spark Go 5G उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है, जो बजट में 5G अनुभव चाहते हैं।

#TecnoSparkGo5G #टेक्नोलॉजी #बजटफोन #5Gफोन