आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने मैच के बाद कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और वह बल्लेबाजी नहीं करना चाहते थे। मैक्सवेल ने बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच खेले गए मैच में 40 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की।
उन्होंने 44 गेंदों पर 106 रन की पारी खेली। मैक्सवेल को उनकी रिकॉर्डतोड़ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के बाद मैक्सवेल ने कहा, ‘मैं पूरी तरह ठीक नहीं हूं, जब ड्रेसिंग रूम में था तब बल्लेबाजी नहीं करना चाहता था। जब मैं यहां पहुंचा तो मुझे ठंड लग रही थी और आज क्रीज पर आने से पहले खुद से ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं।’
मैक्सवेल ने आगे कहा, ‘आखिरी ओवरों में स्ट्राइक पर रहने की सोच रहा था। जब 5 ओवर बचे थे तो मैंने पैट कमिंस से कहा की मैं जितना संभव हो सके पारी को नियंत्रण करने की कोशिश करूंगा। मैं एक रन की जगह स्ट्राइक अपने पास रखना चाहता हूं।’
ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रन से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप में बुधवार को नीदरलैंड को 309 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 399 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 44 गेंदों पर 106 रन और डेविड वॉर्नर ने 93 गेंद पर 104 रन बनाए। वहीं, 400 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 20.5 ओवर में 90 रन के स्कोर पर सिमट गई।
स्पोर्ट्स की अन्य खबरें भी पढ़ें।
वॉर्नर ने पुष्पा सेलिब्रेशन किया:फ्लाइंग कैच भी लिया, मैक्सवेल की फास्टेस्ट सेंचुरी; नीदरलैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच के मोमेंट्स
ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप में बुधवार को नीदरलैंड पर 309 रन से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 20.5 ओवर में 90 रन के स्कोर पर ही सिमट गई।
मैक्सवेल-वॉर्नर की पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने 400 का टारगेट दिया:जम्पा की बॉलिंग से 90 पर सिमटा नीदरलैंड; पढ़ें एनालिसिस
ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टीम ने नीदरलैंड को 309 रन से हराया। नई दिल्ली के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डेविड वॉर्नर (93 बॉल पर 104 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (44 बॉल पर 106 रन) के शतकों के सहारे 399 रन का स्कोर खड़ा किया। फिर एडम जम्पा (4 विकेट) की सटीक गेंदबाजी के दम पर नीदरलैंड को 21 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट कर दिया।