आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज यानी शनिवार को डबल हेडर मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है।

नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर के बाद छह विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं।

स्कॉट एडवर्ड्स 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें महीश तीक्षणा ने आउट किया।

नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप इतिहास में यह पहला मुकाबला है। इससे पहले दोनों टीमें वर्ल्ड कप में एक दूसरे के सामने नहीं आई है।

नीदरलैंड-श्रीलंका मैच का स्कोरकार्ड

ऐसे गिरे नीदरलैंड के विकेट…

पहला: विक्रमजीत सिंह- 4 रन: 4वें ओवर की चौथी बॉल पर कसुन रजिथा ने LBW कर दिया।

दूसरा: मैक्स ओ’डाउड- 16 रन: 10वें ओवर की आखिरी बॉल पर कसुन रजिथा ने बोल्ड कर दिया।

तीसरा: कॉलिन एकरमैन- 29 रन: 12वें ओवर की आखिरी बॉल पर कसुन रजिथा ने कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया।

चौथा: बास डे लीडे- 6 रन: 17वें ओवर की पांचवीं बॉल पर दिलशान मदुशंका ने कुसल परेरा के हाथों कैच कराया।

पावरप्ले में नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही

पहले पावरप्ले में नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहले 10 ओवर में 48 रन के स्कोर पर दो विकेट खो दिए। विक्रमजीत सिंह 4 रन बनाकर और मैक्स ओ’डाउड 16 रन बनाकर आउट हुए।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान, विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दुषन हेमंथ, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, महीश तीक्षणा, और दिलशान मदुशंका।

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डाउड, कॉलिन एकरमैन, बास डे लीडे, तेजा निदमनुरु, सायब्रांड एंगलब्रेक्ट, रूलोफ वान डर मेर्व, लॉगन वान बीक, आर्यन दत्त और पॉल वान मीकरन।

वर्ल्ड कप में पहला और वनडे में छठा मुकाबला

वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ पहली बार आमने सामने होंगी। हालांकि वनडे में दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले हुए हैं। सभी में श्रीलंका को जीत मिली। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला जुलाई में वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स के दौरान खेला गया था। इसमें श्रीलंका 128 रन के बड़े अंतर से जीता था।