सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली। देश के प्रमुख तकनीकी और प्रबंधन संस्थानों में छात्राओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। भारतीय स्टेट बैंक के शोध विभाग के आंकड़ों के अनुसार आईआईटी, आईआईएम और एनआईटी जैसे संस्थानों में औसतन करीब 93 प्रतिशत छात्रों को प्लेसमेंट मिला है। इसके साथ ही इन संस्थानों में महिलाओं की संख्या में भी पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

शोध के अनुसार 2017-18 में उपलब्ध 14 आईआईएम के आंकड़ों में महिलाओं की हिस्सेदारी 26.3 प्रतिशत थी, जो 2023-24 में बढ़कर 37.7 प्रतिशत हो गई। आईआईटी में इसी अवधि में महिलाओं की हिस्सेदारी 8.1 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत और एनआईटी में 18.4 प्रतिशत से बढ़कर 21.8 प्रतिशत हुई।

आईआईटी, आईआईएम और एनआईटी की संख्या भी 2014 में 59 से बढ़कर 2026 में 76 संस्थान हो गई है। विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के साथ रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि हुई है। 2015-16 से 2023-24 के बीच आईआईएम में प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों की संख्या 7,552 से बढ़कर 13,693, आईआईटी में 9,474 से बढ़कर 17,467 और एनआईटी में 18,492 से बढ़कर 28,468 हो गई।

रिपोर्ट में वेतन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2015-16 से 2023-24 के बीच आईआईएम में औसत मध्य वेतन 28.5 लाख रुपये से बढ़कर 43.6 लाख रुपये, आईआईटी में 17.6 लाख से बढ़कर 36.1 लाख रुपये और एनआईटी में 10.5 लाख से बढ़कर 20.7 लाख रुपये हुआ। हालांकि सभी विद्यार्थी सीधे रोजगार में नहीं जाते, कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा और शोध को भी आगे बढ़ाते हैं।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #आईआईट #आईआईएम #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #तकन