सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आयशा टाकिया ने 2004 में फिल्म ‘टार्जन: द वंडर कार’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन आयशा को उनके अभिनय के लिए फिल्मफेयर और आईफा के सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री पुरस्कार मिले। इसके बाद उन्होंने ‘सोचा ना था’, ‘डोर’, ‘शादी नंबर 1’ और ‘सलाम-ए-इश्क’ जैसी फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई।
साल 2009 में आयशा टाकिया सलमान खान के साथ फिल्म ‘वॉन्टेड’ में नजर आईं। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बड़ी व्यावसायिक सफलता साबित हुई और आयशा के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई। हालांकि, इसी दौर में उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला कर लिया था। मार्च 2009 में उन्होंने कारोबारी फरहान आजमी से शादी की और बाद में पारिवारिक जीवन तथा पति के कारोबार पर ध्यान देने लगीं।
आयशा ने 2011 में फिल्म ‘मोड़’ से अभिनय में वापसी की थी, लेकिन इसके बाद वह बड़े पर्दे से दूर हो गईं। 2012 में उन्होंने संगीत आधारित रियलिटी शो ‘सुर क्षेत्र’ को भी होस्ट किया। हाल के वर्षों में वह सार्वजनिक कार्यक्रमों और सोशल मीडिया पर बहुत कम नजर आती हैं। 2024 में उनकी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा और ट्रोलिंग हुई थी, जिस पर उन्होंने लोगों से अपनी शक्ल-सूरत पर टिप्पणी न करने की अपील की थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उन्हें फिल्मों में वापसी में कोई दिलचस्पी नहीं है।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #आयश #एनएन #टवर #आईट #2004 #कदम #रदर #टरजनऔर