सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  / नई दिल्ली :  व्हाट्सएप लगातार अपने यूजर्स के लिए बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में नए-नए फीचर्स पर काम कर रहा है। अब कंपनी एक ऐसे नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है जो प्रोफाइल पिक्चर यानी DP बदलने की प्रक्रिया को पहले से और ज्यादा आसान बना देगा।

इस नए फीचर की खास बात यह है कि यूजर्स व्हाट्सएप की प्रोफाइल फोटो को सीधे अपने फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट से जोड़ पाएंगे। यानी अब फोटो को डाउनलोड कर फिर व्हाट्सएप पर अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी।

फिलहाल यह फीचर बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है और केवल कुछ एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। प्रोफाइल सेटिंग्स में नया ऑप्शन दिखेगा जिसमें यूजर फेसबुक या इंस्टाग्राम से अपनी मौजूदा प्रोफाइल फोटो को सीधे सेलेक्ट कर पाएंगे।

इस फीचर के आने से व्हाट्सएप का मेटा प्लेटफॉर्म्स से इंटीग्रेशन और गहरा होगा। इससे न केवल समय बचेगा, बल्कि प्रोफाइल अपडेट करना भी सहज हो जाएगा। यह सुविधा उन लोगों के लिए खासकर उपयोगी होगी जो बार-बार एक जैसी प्रोफाइल फोटो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर लगाना पसंद करते हैं।

हालांकि, कंपनी की ओर से इस फीचर की रोलआउट तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि बीटा टेस्टिंग सफल रहने पर इसे जल्द ही स्टेबल वर्जन में सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

#व्हाट्सएप #नया_फीचर #एंड्रॉइड_यूजर्स #प्रोफाइल_फोटो #फेसबुक_इंटीग्रेशन #इंस्टाग्राम_DP #टेक_न्यूज़