आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप में बुधवार को नीदरलैंड पर 309 रन से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 20.5 ओवर में 90 रन के स्कोर पर ही सिमट गई।

इस जीत में डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल के शतक का बहुत बड़ा योगदान रहा। ग्लेन मैक्सवेल ने सिक्स लगा कर अपना शतक पूरा किया। वहीं, सेंचुरी पूरी करने के बाद डेविड वॉर्नर ने पुष्पा स्टाइल में सेलिब्रेशन किया। इस खबर में हम मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स जानेंगे….

  1. कंफ्यूजन के चलते रनआउट होने से बचे वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया की इंनिंग्स के 17वें ओवर में वॉर्नर रन आउट होने से बचे। कॉलिन एकरमैन की पहली बॉल पर वार्नर ने मिडविकेट की ओर शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़े। मिड विकेट में 30 यार्ड सर्कल के अंदर मैक्स ओ’डाउड ने बॉल को लपक लिया।

इधर वॉर्नर रन लेने के लिए आधी पिच पार कर चुके थे। दूसरे छोर पर स्टीव स्मिथ ने वार्नर को रन लेने से मना कर दिया। जल्दी-जल्दी में मैक्स ओ’डाउड के हाथ से बॉल छूट गई और वह विकेटकीपर की ओर थ्रो लगाने में लेट हो गए। इतने में वॉर्नर क्रीज के अंदर लौट गए और उन्हें जीवनदान मिल गया।

  1. वान डर मेर्व के कैच पर वॉर्नर ने अपील की

23वें ओवर की आखिरी बॉल पर वान डर मेर्व ने शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर पर वॉर्नर का कैच लपका। कैच कंप्लीट करने पर ऐसा लगा कि मेर्व के हाथों से बॉल ग्राउंड पर लगी है। वॉर्नर ने कैच के बाद तुरंत नॉन स्ट्राइक पर खड़े अपने साथी स्टीव स्मिथ से कहा कि मैं नॉटआउट हूं। इस पर फील्ड अंपायर तीसरे अंपायर के पास गए और रिजल्ट नॉटआउट आया।

इसके बाद ही 24वें ओवर में आर्यन दत्त की बॉल पर स्टीव स्मिथ ने बैकवर्ड पॉइंट पर शॉट खेला। इस पर मेर्व ने डाइव लगाई और वॉर्नर वाले कैच के ही अंदाज में कैच लपका और ध्यान रखा की बॉल ग्राउंड पर टच नहीं हो। मेर्व ने कैच पूरा किया और स्मिथ को पवेलियन लौटना पड़ा।

  1. वॉर्नर ने किया पुष्पा स्टाइल में सेलिब्रेशन

डेविड वॉर्नर ने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे करियर की 22वीं सेंचुरी लगाई। सेंचुरी लगाने के बाद वॉर्नर ने अपना क्लासिक एयर पंच सेलिब्रेशन किया। इसके बाद मैदान के फिर वॉर्नर ने तेलुगु मूवी पुष्पा के अंदाज में एक्शन कर सेलिब्रेट किया। वॉर्नर अक्सर तेलुगु गानों पर डांस की रील्स बनाते है।

  1. मैक्सवेल ने सिक्स लगा कर पूरी की फास्टेस्ट वर्ल्ड कप सेंचुरी

नीदरलैंड के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने यादगार पारी खेली। मैक्सवेल ने महज 40 गेंद में शतक लगाया। यह वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक था। मैक्सवेल ने पारी में 9 चौके और 8 सिक्स लगाए। इसमें से एक सिक्स तब आया जब मैक्सवेल 95 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

49वें ओवर की 5वीं बॉल पर मैक्सवेल ने डे लीडे की फुल टॉस गेंद पर फाइन लेग की ओर सिक्स लगाया और सेंचुरी पूरी की। अंपायर ने इस बॉल को नो बॉल बताया।