सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय भोपाल एवं भारतीय शिक्षा मंडल के संयुक्त तत्वाधान में गुरु – पूर्णिमा के अवसर पर “व्यास पूजा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से कार्यक्रम का आरंभ किया गया ।
कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा मण्डल के मध्य भारत प्रांत के प्रांताध्यक्ष एच.बी. गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में समाज निर्माण एवं गुरु शिष्य परंपरा के के महत्व पर प्रकाश डालते हुऐ भारतीय शिक्षा मण्डल के प्रयासों पर जानकारी दी एवं राष्ट्र उत्थान एवं निर्माण में भारतीय ज्ञान परंपरा का वर्तमान परिस्थितियों में औचित्य एवं आवश्यकताओं को रेखांकित किया ।
कार्यक्रम में भाभा विश्वविद्यालय के सी. ई.ओ. प्रो. प्रसाद पिल्लई,कुलगुरु दिलीप कुमार डे, ग्रुप डायरेक्टर मनोज शुक्ला, प्रति कुलगुरु एन. के.अग्रवाल, कुलसचिव श्याम पाटकर , डीन फार्मेसी शैलेश घटुआरी, प्राचार्य मैनेजर भारती सातनकर , सहित विभिन्न विभागों के प्राचार्य ,डीन , डायरेक्टर सहित प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सिद्धार्थ सौरभ द्वारा किया गया ।
#भाभाविश्वविद्यालय #व्यासपूजा #गुरुपूर्णिमा #गुरुशिष्यपरंपरा #भोपालसमाचार #शिक्षासंस्कार #विश्वविद्यालयसमारोह