सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय शिक्षण मंडल, मध्य भारत प्रांत तथा मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय में व्यास पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय शिक्षण मंडल मध्य प्रांत के उपाध्यक्ष मेघ श्याम के द्वारा मंडल के धेय श्लोक एवं उद्देश्यों की जानकारी के साथ हुई lइस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय शिक्षण मंडल मध्य प्रांत के अध्यक्ष एच बी गुप्ता ने कहा कि भारतीय शिक्षण मंडल की स्थापना 1979 में हुई थी l यह एक वैचारिक और बौद्धिक संगठन है l हम भारतीय ज्ञान परंपरा को विद्यार्थियों की पाठ्यचर्या में समाहित करने का प्रयास करते हैं l भारतीय शिक्षण मंडल को ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को बनाने का श्रेय जाता है, इसके निर्माण में शुरू से लेकर अंत तक भारतीय शिक्षण मंडल सम्मिलित रहा है और इसकी 70% से अधिक शिक्षण सामग्री को भारतीय शिक्षण मंडल में ही बनाया गया है l हमारा संगठन शोध के क्षेत्र में भी काम कर रहा है और हमारे शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठने के लिए लगातार प्रतिबद्ध हैl डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत को विश्व गुरु मानता है और इसका प्रत्यक्ष उदाहरण अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में आप देख सकते हैं l भारतीय शिक्षण मंडल भारतीय ज्ञान संपदा पर आधारित पुस्तक लेखन का कार्य भी करता हैl उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से आवाहन किया कि आप संगठन से जुड़ें और भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तक लेखन में अपना योगदान दें l

व्यास पूजा के संदर्भ में डॉ. एच बी गुप्ता ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा भारत में शुरू से ही रही हैl किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास के लिए गुरु की अत्यंत आवश्यकता होती है जैसे ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की है, उसी प्रकार विद्यार्थियों के गुणों को परिष्कृत करने का कार्य भी गुरु के माध्यम से ही होता हैl उन्होंने भारतीय गुरुकुल परंपरा की विशेषताओं पर भी चर्चा की l
उन्होंने कहा कि अगर आपको ज्ञान प्राप्त करना है और कौशल अर्जित करना है तो गुरु की शरण में जाना ही पड़ेगाl डॉ. एच बी गुप्ता ने कहा कि व्यास पूजा का कार्यक्रम भारतीय शिक्षण मंडल महर्षि वेदव्यास के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाता हैl महर्षि वेदव्यास जिन्होंने चारों वेदों ,महाभारत, गीता, 18 पुराण एवं उपनिषदों की रचना की उन्हीं की स्मृति में व्यास पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है l कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सहायता विभाग के निर्देशक प्रो. रतन सूर्यवंशी ने किया धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के प्रभारी कुल सचिव नितिन सांगले द्वारा किया गया l
#भोजमुक्तविश्वविद्यालय #व्यासपूजा #गुरुपूर्णिमा #शिक्षा #संस्कार #महत्वपूर्णआयोजन