सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की फिटनेस और चयन प्रक्रिया के बीच बेहतर तालमेल के लिए BCCI ने बड़ा फैसला लिया है। अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण हर सीनियर सिलेक्शन कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस फैसले की पुष्टि की है। लक्ष्मण मंगलवार को गुवाहाटी में हुई T20I और इंडिया-A टीम की चयन बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद BCCI ने तय किया कि वह आगे होने वाली सभी सीनियर चयन बैठकों का हिस्सा रहेंगे। बोर्ड का उद्देश्य चयनकर्ताओं और CoE के बीच किसी भी तरह की गलतफहमी को दूर करना है।
इस फैसले से इंजरी और फिटनेस से जुड़ी जानकारी सीधे चयनकर्ताओं तक पहुंच सकेगी। किसी खिलाड़ी की चोट, रिहैबिलिटेशन और टीम में उपलब्धता को लेकर CoE के पास मौजूद ताजा जानकारी बैठक में सीधे साझा की जा सकेगी। BCCI ने स्पष्ट किया है कि यह कदम चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता से ज्यादा सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है। लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने के बीच यह फैसला अहम माना जा रहा है। 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन भी फिट खिलाड़ियों के साथ स्थिर संयोजन तैयार करना चाहता है।
Hashtags: #Sports #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #चयन #हतर #Bcci #Coe #लकषमणअब