सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मध्य विधानसभा के अरेरा मंडल के बूथ क्रमांक 159 स्थित कम्युनिटी हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत परिसर में पौधारोपण भी किया। मीडिया से चर्चा करते हुए निदेशक शर्मा ने प्रधानमंत्री द्वारा बालाघाट की सुमा उइके की सराहना को गर्व का विषय बताया।
उन्होंने कहा कि सुमा उइके का मशरूम उत्पादन और पशुपालन के जरिए आत्मनिर्भर बनना प्रदेश की सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है।
निदेशक शर्मा ने प्रधानमंत्री के जल-जीवन मिशन और योग दिवस की वैश्विक सफलता की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रयासों से आज योग दुनियाभर में स्वास्थ्य का साधन बन गया है, और जल-जीवन मिशन ने दूषित जलजनित बीमारियों को रोकने में अहम भूमिका निभाई है।
आपातकाल की चर्चा पर निदेशक शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 को देश में लगे आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के रूप में याद किया जाता है। प्रधानमंत्री द्वारा मोरार जी देसाई, अटल बिहारी वाजपेयी व बाबू जगजीवन राम के आपातकाल पर विचारों को उनकी आवाज में सुनना अत्यंत रोमांचक रहा। निदेशक शर्मा ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 1-2 जुलाई को होगी, जिसके लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भोपाल पहुंचेंगे।
#विष्णुदत्तशर्मा, #मनकीबात, #प्रधानमंत्रीमोदी, #पौधारोपण, #भाजपाकार्यक्रम, #पर्यावरणसंरक्षण, #राजनीतिसंवाद