लंदन । विराट कोहली , जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा टेस्ट और सीमित ओवरो की सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच गये हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा अभी टीम के साथ नहीं पहुंच पाए हैं। वह आज इंग्लैंड रवाना होंगे। दौरे पर जाने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में ऑफ स्पिनर आर अश्विन, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी और विकेटकीपर केएस भरत शामिल हैं। वहीं भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद इंग्लैंड रवाना होंगे।
रोहित निजी कारणों से गुरुवार को टीम के साथ रवाना नहीं पाये थे। एक रिपोर्ट के अनुसार वह शुक्रवार को जाएंगे। भारतीय टीम अपने इस दौर में एक जुलाई से एजबेस्टन में एक टेस्ट मैच खेलेगी। यह टेस्ट पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण नहीं हो पाया था। इसके बाद तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 मैच भी होंगे।