सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल वियतनामी इलेक्ट्रिक कार निर्माता VinFast ने भारतीय बाजार में आधिकारिक एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपनी दो नई इलेक्ट्रिक SUVs – VF6 और VF7 – लॉन्च की हैं। इन गाड़ियों को भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में बड़ी चुनौती देने वाला माना जा रहा है।
VF6 एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV है, जिसमें V-शेप्ड LED DRL, ऑल-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और डुअल-टोन 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके इंटीरियर में 12.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, गूगल ऐप्स, वॉयस असिस्टेंट, पैनोरमिक ग्लास रूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सुरक्षा के लिहाज से इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और लेवल-2 ADAS फीचर्स (एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग) दिए गए हैं।
VF6 को तीन वेरिएंट्स – Earth, Wind और Wind Infinity – में लॉन्च किया गया है। इसमें 59.6 kWh की बैटरी है। Earth वेरिएंट 177 PS पावर और 468 किमी की रेंज देता है, जबकि Wind वेरिएंट 204 PS पावर और 463 किमी की रेंज प्रदान करता है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो 20-80% चार्ज सिर्फ 30 मिनट में कर देता है।
वहीं, VF7 एक ज्यादा प्रीमियम SUV है, जिसमें दमदार डिज़ाइन और एडवांस्ड फीचर्स हैं।
भारत में इनका सीधा मुकाबला Hyundai Creta Electric और Tata Curvv EV से होगा। VinFast की एंट्री भारतीय EV बाजार में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर देगी।
#VinFast #VF6 #VF7 #इलेक्ट्रिकSUV #भारतEV #ऑटोमोबाइल #कारलॉन्च