मेलबर्न । ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डेनियल विटोरी को अपनी पुरूष क्रिकेट टीम का सहायक कोच बनाया है। विटोरी ने न्यूजीलैंड की ओर से 113 टेस्ट खेले हैं और उन्हें आईपीएल , ऑस्ट्रेलियाई टी20 बिग बैश लीग के अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में भी कोचिंग का अच्छा खास अनुभव है।
विटोरी इसके अलावा बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार भी रहे हैं। वह पाक दौरे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार भी रहे थे। विटोरी अगले होने वाले ऑस्ट्रेलियाई टीम के श्रीलंका दौरे से सहायक कोच पद की कमान संभालेंगे।
विटोरी के अलावा आंद्रे बोरोवेक को भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का सहायक कोच बनाया गया है। वह श्रीलंका में ए टीम का मार्गदर्शन करेंगे। दोनों ने मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के साथ काम किया है।