लंदन । इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से शुरु होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए टिकटों की कीमत अधिक रखने के लिए क्रिकेट बोर्ड की आलोचना की है। वॉन ने कहा कि इससे कई टिकट नहीं बिके हैं जो सही नहीं है। इससे दोनो ही टीमों को काफी कम दर्शकों के सामने खेलना होगा। वार्न ने कहा कि अगर टिकटों की कीमत बहुत अधिक नहीं होती है, तो लॉर्ड्स का मैदान दर्शकों से भरा होता।
केन विलियमसन की अगुवाई वाली ब्लैक कैप्स ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 2 जून से खेलना है। टिकट न बिकने के कारण दोनों टीमों लगभग खाली स्टेडियम में खेलती दिख सकती है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार पहले चार दिनों में 20,000 सीटें बिना बिके रह गई हैं, और बर्मी आर्मी के हवाले से कहा गया है कि टिकटों की कीमत 100 से 160 पाउंड के बीच है जोकि ज्यादा है।
इसी कारण टिकटें नहीं बिक रहीं जबकि आम तौर पर लॉर्ड्स स्टेडियम हमेशा ही दर्शकों से भरा रहता है। क्रिकेट प्रशंसक भी वॉन से सहमत है। उनका कहना है कि इतनी महंगी टिकटों के कारण ही मैच देखने नहीं जा रहे।