सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत के आधुनिक रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने बाबा विश्वनाथ की नगरी के नागरिकों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं और देशभर के लोगों को विकास के इस उत्सव के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत तेज़ी से विकसित राष्ट्रों की राह पर अग्रसर है और इसके लिए मज़बूत बुनियादी ढांचा बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि “वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव रख रही हैं।

प्रधानमंत्री ने जिन चार ट्रेनों का शुभारंभ किया, उनमें शामिल हैं —
बनारस-खजुराहो वंदे भारत, फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत, लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत, एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत। इन नई ट्रेनों के साथ देश में चल रही वंदे भारत ट्रेनों की संख्या अब 160 से अधिक हो गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये ट्रेनें भारत के तकनीकी सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं। उन्होंने वंदे भारत को “भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन” बताते हुए कहा कि यह हर नागरिक में गर्व और आत्मविश्वास की भावना जगाती है।

श्री मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनें न सिर्फ़ विकास की रफ़्तार बढ़ा रही हैं, बल्कि भारत की संस्कृति और आस्था को भी जोड़ रही हैं। उन्होंने कहा, “प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट और कुरुक्षेत्र जैसे तीर्थस्थल अब वंदे भारत नेटवर्क से जुड़ रहे हैं। यह संस्कृति, आस्था और विकास यात्रा का संगम है।

#NarendraModi #VandeBharatExpress #Varanasi #IndianRailways #RailVikas #BanarasKhajurahoVandeBharat #FirozpurDelhiVandeBharat #LucknowSaharanpurVandeBharat #ErnakulamBangaloreVandeBharat #DevDeepawali