सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रेलवे कॉलोनी हबीबगंज स्थित झूला घर प्रांगण में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में डीआरएम पंकज त्यागी एवं एडीआरएम अभिराम खरे सहित अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता सन्देश दिया।


मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर “वन्दे मातरम्” के अमर संदेश को याद करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र का विस्तार राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है। वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण तथा स्वच्छ-हरित परिसर की दिशा में यह पहल अत्यंत सार्थक है।


कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह, अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने सहभागिता दर्ज कर वृक्षारोपण किया। सभी ने परिसर को अधिक हरित और स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।
भोपाल मंडल द्वारा भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण-अनुकूल कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया है।

#वंदेमातरम्150 #वृक्षारोपण #पर्यावरणसंरक्षण #राष्ट्रप्रेम #सांस्कृतिककार्यक्रम