सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों होली पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में पश्चिम रेलवे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 09025/09026 वलसाड-दानापुर-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतब्य को जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में आने वाले समय-सारणी का विवरण निम्नानुसार है:-
वलसाड-दानापुर-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (06-06 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 09025 वलसाड से दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनाँक 23 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार को वलसाड स्टेशन से सुबह 08:40 बजे प्रस्थान कर इटारसी रात 20:00 बजे, जबलपुर 23:40 बजे, पहुँचकर अगले दिन कटनी 01:05 बजे, सतना 02:20 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए दोपहर 12:00 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी। (06 सेवाएं)
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09026 दानापुर से वलसाड स्पेशल ट्रेन दिनाँक 24 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को दानापुर स्टेशन से दोपहर 14:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सतना 01:30 बजे, कटनी 04:20 बजे, जबलपुर 06:00 बजे, इटारसी 10:00 बजे पहुंचकर मार्ग से होते हुए रात 21:30 बजे वलसाड स्टेशन पहुँचेगी। (06 सेवाएं)
कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच रहेंगे।
ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।
#इटारसीजंक्शन#वलसाडदानापुरस्पेशलट्रेन#स्पेशलट्रेन#भारतीयरेल#रेलयात्रा#मध्यप्रदेशरेलसमाचार#गुजरातसेबिहार#यात्रासुविधा#रेलअपडे#इटारसीमार्ग