वैशाली नगर में होंगे विभिन्न विकास कार्य सबनानी ने किया भूमि पूजन
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 28 की वैशाली नगर कॉलोनी में क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया।
वैशाली नगर पार्क के सौंदर्यीकरण पेविंग ब्लॉक एक्यूप्रेशर टाइल्स ओपन जिम टॉयलेट सहित अन्य कार्य किये जाएंगे।
जनता को संबोधित करते हुए विधायक सबनानी ने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक हरियाली के साथ ही अनेक मनोहरी स्थल है क्षेत्र में अनेक छोटे बड़े पार्क हैं आज हम वैशाली नगर पार्क के लिए ओपन जिम सहित अनेक सुविधाओं के लिए भूमि पूजन कर रहे हैं, इस निर्माण के होने से क्षेत्रीय निवासियों को खासकर बच्चों और बुजुर्गों को खेलने, व्यायाम करने और शांति के साथ उठने बैठने की जगह मिल जाएगी साथ ही क्षेत्र की खूबसूरती में भी बढ़ोतरी होगी। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि इस निर्माण कार्य के हो जाने के साथ ही आप लोग की जवाबदारी भी बढ़ जाएगी आप सभी लोगों को मिलजुल कर इस क्षेत्र का ख्याल रखना है और आवश्यकता अनुसार श्रमदान के जरिए क्षेत्र की खूबसूरती बनाए रखना है।
भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राय विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा मंडल अध्यक्ष मुकेश देहाडे शैलेश लुणावत हेमंत चौहान वरिष्ठ नेता संतोष ब्रह्मभट्ट रामनेता सिंह रोहित जाधव दिनेश भारती राजकुमारी शर्मा राजेश महावर सक्कु गोविंद वर्मा अनीश खान कौशल्या रजक राम
अशुदानी भानुमति चौहान सहित वैशाली नगर के निवासी उपस्थित रहे।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #नगर #सबन #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #नसभ