सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दलीप ट्रॉफी में वैभव के टीममेट का धमाका, कुमार कुशाग्र ने ठोका शतक
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में कुशाग्र ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और अपनी पारी से टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कुमार कुशाग्र ने 132 गेंदों में 101 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। यह उनके फर्स्ट-क्लास क्रिकेट करियर का छठा शतक है। वह ईस्ट जोन के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और दूसरे दिन अपनी पारी को तेजी से आगे बढ़ाया।
पहले दिन 63 रन पर नाबाद थे फाइनल के पहले दिन भी कुशाग्र ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने दिन का खेल खत्म होने तक 63 रन बनाकर नाबाद रहते हुए कप्तान ईशान किशन के साथ पांचवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की थी। ईस्ट जोन ने पहले दिन 385/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, जिसमें ईशान किशन 111 रन बनाकर नाबाद थे।
वैभव सूर्यवंशी के साथ भी खेले कुमार कुशाग्र इसी ईस्ट जोन टीम का हिस्सा हैं, जिसमें 15 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे हैं। फाइनल के पहले दिन वैभव ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाए थे। उन्होंने मोहम्मद सिराज के खिलाफ आक्रामक शॉट खेलकर खूब सुर्खियां बटोरीं।
ईस्ट जोन की स्थिति मजबूत ईस्ट जोन के लिए फाइनल में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कप्तान ईशान किशन के शतक के बाद कुशाग्र ने भी सेंचुरी लगाकर टीम की स्थिति और मजबूत कर दी। कुशाग्र की पारी में आक्रामक बल्लेबाजी की झलक साफ दिखाई दी और उन्होंने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ खास तौर पर बड़े शॉट लगाए। कुशाग्र का यह प्रदर्शन ऐसे समय आया है जब घरेलू क्रिकेट में युवा बल्लेबाजों पर लगातार नजरें हैं। दलीप ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में शतक उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #शतक #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #2026 #इनल