सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना पुल अचानक टूट गया, जिससे दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा समेत कुल पांच वाहन नदी में गिर गए। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 8 लोगों को बचा लिया गया है। SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
घटना सुबह 9:30 बजे की है जब पुल से कई गाड़ियां गुजर रही थीं। अचानक पुल का बीच का हिस्सा ढह गया। एक टैंकर पुल के टूटे सिरे पर अटक गया, जिससे और बड़ा हादसा टल गया। पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया और पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
स्थानीय लोगों का आरोप- प्रशासन जिम्मेदार हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन को पुल की जर्जर स्थिति की जानकारी पहले से थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हादसे के चश्मदीदों की आपबीती एक घायल व्यक्ति ने बताया कि वह पुल से बाइक पर गुजर रहा था, तभी अचानक वह नदी में गिर पड़ा। वहीं एक अन्य युवक ने बताया कि उसकी बाइक के पंक्चर होने के चलते वह कुछ देर रुका और इस कारण उसकी जान बच गई। इस हादसे से भरूच, नवसारी और सूरत जैसे शहरों का सौराष्ट्र से संपर्क टूट गया है, जिससे यात्रा में अब अहमदाबाद होकर लंबा सफर तय करना पड़ेगा।
#वडोदरा_हादसा, #पुल_ढहा, #गुजरात_खबर, #SDRF_रेस्क्यू, #PM_मोदी