सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : घर पर ग्लूकोमीटर से ब्लड शुगर जांच करते समय उंगली से निकलने वाले खून की पहली या दूसरी बूंद को लेकर अक्सर भ्रम रहता है। AIIMS नई दिल्ली के एंडोक्राइनोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. राजेश खड़गावत के मुताबिक, घर पर जांच करते समय पहली बूंद को कॉटन से साफ कर दूसरी बूंद से टेस्ट करना चाहिए। इसका एक कारण यह है कि उंगली की त्वचा पर भोजन, मीठे पदार्थ, धूल या अन्य चीजों के अवशेष हो सकते हैं। बिना हाथ साफ किए पहली बूंद इस्तेमाल करने पर शुगर की रीडिंग प्रभावित हो सकती है। शोध में भी पाया गया है कि खासकर शुगर वाले पदार्थ के संपर्क में आने के बाद हाथ न धोने पर पहली बूंद की रीडिंग गलत हो सकती है।
हालांकि, वैज्ञानिक दिशानिर्देशों में कुछ अंतर है। एक अध्ययन के अनुसार साबुन और पानी से हाथ धोकर अच्छी तरह सुखाने के बाद पहली बूंद का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। वहीं, दिल्ली सरकार की ग्लूकोमीटर संबंधी SOP में पहली बूंद पोंछकर दूसरी बूंद लेने की प्रक्रिया बताई गई है। जांच से पहले हाथों को साबुन-पानी से धोकर पूरी तरह सुखाएं। उंगली को बहुत जोर से दबाकर खून निकालने से बचें और अपने ग्लूकोमीटर की कंपनी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
Hashtags: #Health #Bhopal #पहल #एनएन #टवर #आईट #करत #समय #कलन #घरपरशगर