सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने का फैसला किया है। अमेरिकी सेना करीब 9 हजार अतिरिक्त सैनिकों को युद्धपोतों के समूह के साथ क्षेत्र में भेज रही है। इस तैनाती में 7 हजार से अधिक नौसैनिक और करीब 2 हजार मरीन शामिल हैं। इसके साथ ही तीसरे विमानवाहक पोत की तैनाती भी की जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना का यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट विमानवाहक पोत समूह और यूएसएस मेकिन आइलैंड उभयचर तैयार समूह पश्चिम एशिया की ओर बढ़ रहे हैं। इनकी तैनाती के बाद क्षेत्र में अमेरिकी नौसैनिकों और मरीन की संख्या 20 हजार से अधिक हो सकती है। मौजूदा स्थिति में यूएसएस जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश और यूएसएस जॉर्ज वॉशिंगटन विमानवाहक पोत भी क्षेत्र में मौजूद हैं।

इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए हमलों की संभावना खुली रखी है। ‘टाइम’ को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि अगर कूटनीतिक प्रयास सफल नहीं होते हैं तो 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान में बमबारी बढ़ाई जा सकती है। अमेरिकी सैन्य तैनाती ऐसे समय बढ़ाई जा रही है, जब ईरान के साथ संघर्ष को लेकर तनाव जारी है और हालिया युद्धविराम प्रस्ताव पर भी सहमति नहीं बन सकी है।


Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #अपन #इसक #एसएस