सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : वॉशिंगटन। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने भारतीय विमान चालक कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ का सम्मान करते हुए प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव में उन्हें विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए असाधारण साहस दिखाने के लिए सराहा गया। साथ ही फ्लायदुबई की उड़ान संख्या 1073 में हुई घटना की निंदा की गई। 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लायदुबई की उड़ान में सह-पायलट ने कथित तौर पर कॉकपिट में कैप्टन मच्छार पर हमला कर विमान का नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की थी। विमान कुछ ही समय में करीब 14 हजार फीट नीचे चला गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे वहां मौजूद अन्य चालक दल और यात्रियों को हमलावर को काबू करने में मदद मिली।
विमान में करीब 174 यात्री सवार थे। विमान को सऊदी अरब के तबूक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। अमेरिकी प्रस्ताव में उन यात्रियों, चालक दल और उन दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों की भी सराहना की गई, जिन्होंने विमान को सुरक्षित उतारने में मदद की। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के प्रस्ताव में इस घटना को अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन की सुरक्षा पर हमला बताते हुए इसकी पूरी और शीघ्र जांच की मांग की गई है। कैप्टन मच्छार फिलहाल उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। उनके साहस की भारत और इजरायल के नेताओं सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना हुई है।
Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #गटन #करत #1073 #घटन #अमरकस