सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 17,735 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी में सबसे ज्यादा पद भर्ती में हिंदी विषय के लिए सबसे अधिक 2,791 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित सहित विभिन्न विषयों में भी नियुक्तियां की जाएंगी। कुल रिक्तियों में 16,193 पद बालक विद्यालयों और 1,542 पद बालिका विद्यालयों के लिए हैं। विषयवार रिक्तियों का पूरा विवरण आयोग के विज्ञापन में उपलब्ध है। 62 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को मौका भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट और अन्य शर्तें लागू होंगी। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले संबंधित विषय की शैक्षणिक योग्यता, बीएड अथवा निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता और लागू शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) संबंधी नियमों की जांच करनी चाहिए।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण की प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू हुई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 23 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन में संशोधन 26 नवंबर तक किया जा सकेगा। लिखित परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। ऐसे करें आवेदन अभ्यर्थियों को सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अनिवार्य वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा। इसके बाद भर्ती विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और निर्धारित शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन जमा करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दिए गए सभी निर्देशों, विषयवार योग्यता और आरक्षण संबंधी प्रावधानों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Hashtags: #UttarPradeshState #Bhopal #यूपी #Tgt #735 #पदों #भर्ती #शुरू #सीएनएन #यूपीमेंTGTके