सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : यूएन में क्षेत्रीय आतंकवाद पर चर्चा, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र के जिनेवा कार्यालय में आतंकवाद और मानवाधिकारों को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्रीय आतंकवाद और पाकिस्तान की भूमिका पर चर्चा हुई। इंटरफेथ इंटरनेशनल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पाकिस्तान से संचालित होने वाले कथित उग्रवादी संगठनों, धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों और यूरोपीय संघ के साथ पाकिस्तान के संबंधों पर विचार रखे गए।

कार्यक्रम में पत्रकार और ‘ईयू टुडे’ के संपादक गैरी कार्टराइट ने आतंकवादी नेटवर्क की भर्ती, धन जुटाने और सीमा पार गतिविधियों पर चिंता जताई। उन्होंने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों का उल्लेख करते हुए 2008 के मुंबई आतंकी हमलों को क्षेत्रीय आतंकवाद के अंतरराष्ट्रीय प्रभाव के उदाहरण के तौर पर पेश किया। ये टिप्पणियां पैनल के वक्ताओं की ओर से रखे गए विचार थे।

ग्रीक सांसद जियोर्जियोस मैनूस ने पाकिस्तान में धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों की स्थिति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को केवल आतंकवाद से प्रभावित देश के रूप में ही नहीं, बल्कि ऐसे देश के रूप में भी देखा जाना चाहिए जहां से कुछ चरमपंथी संगठन कथित तौर पर गतिविधियां संचालित करते रहे हैं।

कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया गया। प्रोफेसर के. वारिकू के बयान में आतंकवाद के वित्तपोषण पर कार्रवाई और आतंकवादी संगठनों से जुड़े वित्तीय नेटवर्क पर रोक लगाने की बात कही गई। साथ ही पाकिस्तान को यूरोपीय संघ की व्यापारिक सुविधाओं से मिलने वाले लाभ और आतंकवाद-रोधी प्रतिबद्धताओं के अनुपालन को लेकर भी सवाल उठाए गए।


Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #टरफ #टरन #शनल