सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : यूक्रेन ने युद्ध में उतारे विस्फोटक रोबोट, पांच गांव वापस लेने का दावा
कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन ने मानवरहित जमीनी रोबोटों का बड़े स्तर पर इस्तेमाल करने का दावा किया है। यूक्रेनी सेना के थर्ड आर्मी कॉर्प्स के अनुसार, डोनेट्स्क क्षेत्र में चलाए गए ऑपरेशन विवाल्डी के दौरान विस्फोटकों से लैस रोबोटों और ड्रोन की मदद से रूसी ठिकानों पर हमले किए गए। यूक्रेनी सेना के मुताबिक, इस अभियान के दौरान पांच गांवों और तीन अन्य बस्तियों पर दोबारा नियंत्रण हासिल किया गया। सेना ने करीब 125 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में अभियान चलाने और लगभग 50 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को रूसी कब्जे से मुक्त कराने का दावा किया है।
इस अभियान की खासियत विस्फोटक रोबोटों का इस्तेमाल बताया गया है। भारी ड्रोन इन मानवरहित जमीनी वाहनों को रूसी मोर्चे के पीछे 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तक पहुंचाते थे। इसके बाद रोबोटों का इस्तेमाल रूसी सैनिकों के ठिकानों, कमांड केंद्रों और रसद से जुड़े स्थानों को निशाना बनाने में किया गया। यूक्रेनी सेना का कहना है कि इससे अपने सैनिकों को सीधे जोखिम वाले इलाकों में भेजने की जरूरत कम हुई।
थर्ड आर्मी कॉर्प्स ने ऑपरेशन के दौरान 15,700 से अधिक मिशन पूरे करने और करीब 3,300 टन सामान पहुंचाने का भी दावा किया है। सेना के अनुसार, इस अभियान में लगभग 3,000 रूसी सैनिकों के मारे जाने या घायल होने का दावा किया गया है। हालांकि, इन आंकड़ों और क्षेत्रीय नियंत्रण के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #नवरह #करन #ऑपर