कैरियरनेक्स्ट बूट कैंप में सफलता के मंत्र



सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम कैरियरनेक्स्ट – करियर डिस्कवरी इंडस्ट्री बूट कैंप का दूसरा दिन देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं बिजनेस कोच उज्ज्वल पाटनी के प्रेरणादायी सत्र के नाम रहा। अपने विशेष संबोधन ड्रीम करियर टू ड्रीम लाइफ में उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता आत्मविश्वास व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण के महत्वपूर्ण सूत्र बताए।

इस अवसर पर स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सिद्धार्थ चतुर्वेदी कुलगुरु विजय सिंह कुलसचिव सितेश कुमार सिन्हा तथा रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के प्रॉ-वाइस चांसलर संजीव कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में उज्ज्वल पाटनी ने विद्यार्थियों को डेली सेल्फ ऑडिट का सूत्र अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि प्रतिदिन एक ऐसा कार्य लिखें जिस पर आपको गर्व हो और एक ऐसा कार्य भी लिखें जो आपको नहीं करना चाहिए था। यह अभ्यास धीरे-धीरे आत्मअनुशासन विकसित करता है और व्यक्ति को अपनी कमियों को सुधारने में मदद करता है।

उन्होंने एक्स्ट्रा माइंडसेट की अवधारणा समझाते हुए कहा कि प्रत्येक युवा को अपने भीतर कुछ ऐसी अतिरिक्त क्षमताएं विकसित करनी चाहिए जो उसे भीड़ से अलग पहचान दिलाएं। यदि आप स्वयं को निरंतर बेहतर बनाते रहेंगे तो आपकी उपयोगिता और विशिष्टता बनी रहेगी।

वन परसेंट बेटर सिद्धांत पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में बड़े बदलाव एक साथ नहीं आते बल्कि छोटे-छोटे सुधारों और निरंतर प्रयासों का परिणाम होते हैं। यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन स्वयं को केवल एक प्रतिशत बेहतर बनाने का प्रयास करे तो कुछ समय बाद उसका व्यक्तित्व और प्रदर्शन पूरी तरह बदल सकता है।

पाटनी ने विद्यार्थियों को कॉलेज जीवन के दौरान केवल अकादमिक अध्ययन तक सीमित न रहने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें स्किल्स नेटवर्किंग इंडस्ट्री एक्सपोजर और सकारात्मक माइंडसेट विकसित करने पर भी समान रूप से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय केवल सैद्धांतिक शिक्षा का नहीं बल्कि इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड और स्किल-आधारित शिक्षा का है।

अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वे स्कूल के दिनों में पढ़ाई में सामान्य छात्र थे लेकिन निरंतर सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने की इच्छा ने उन्हें डॉक्टर लेखक और सफल बिजनेस कोच बनने की राह दिखाई। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा यदि मैं अपनी सीमाओं को पार कर सकता हूं तो आप भी अपने सपनों को अवश्य साकार कर सकते हैं।”

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाला समय विशेषज्ञता का होगा। एआई के युग में औसत प्रदर्शन करने वालों के लिए जगह सीमित होती जाएगी। युवाओं को अपने चुने हुए क्षेत्र में विशेषज्ञ बनने और लगातार स्वयं को अपडेट रखने की आवश्यकता है।

इससे पूर्व आयोजित विभिन्न करियर ओरिएंटेशन सत्रों में सेमेट्रिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सनी पाठक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस के तुशेंद्र बारपांडा एमएसईईडी के विक्रम चौधरी आईआईसीए के पुल्केश पुराकैत आईटीएचएस की नंदिनी तथा गीक्स ऑफ गुरुकुल के अजय कटाना ने विद्यार्थियों को बैंकिंग वित्त स्वास्थ्य विज्ञान प्रौद्योगिकी और अन्य उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रौद्योगिकी प्रबंधन एनीमेशन एवं फिल्म मेकिंग डिजाइन मीडिया उद्यमिता तथा अन्य आधुनिक क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार एवं करियर संभावनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद करियर काउंसलिंग और नेटवर्किंग का अवसर भी प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि कैरियरनेक्स्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही करियर दिशा प्रदान करना तथा उन्हें उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं से परिचित कराना है, ताकि वे अपने भविष्य के लिए बेहतर और सूचित निर्णय ले सकें।

वहीं रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी की चांसलर अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को उद्योग आधारित कौशल व्यावहारिक अनुभव और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्षताओं का विकास करना होगा। उन्होंने कहा कि कैरियरनेक्स्ट जैसे कार्यक्रम युवाओं को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कैरियरनेक्स्ट बूट कैंप में सफलता के मंत्र
कैरियरनेक्स्ट बूट कैंप में सफलता के मंत्र

Hashtags: #EnvironmentAgriculture #Bhopal #Desksource #यरन #सफलत #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #कवर