सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रजिस्ट्रार प्रो. समर बहादुर सिंह ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने आईकेएस की महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रशासन किस प्रकार इसको बढ़ावा दे रहा है, विशेषकर एनईपी 2020 तथा एआईसीटीई आईकेएस सेल के माध्यम से।
इस अवसर पर प्रो. नीरज गौर, निदेशक यूआईटी-बीयू तथा प्रो. रागिनी गोथलवाल उपस्थित रहीं। गणित विभागाध्यक्ष डॉ. गरिमा सिंह ने जानकारी दी कि विभिन्न विषयों से लगभग 125 प्रतिभागियों (मुख्यतः Faculty, पीएचडी विद्वान एवं पीजी छात्र) ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विविध तकनीकी सत्रों में आईआईटी, एनआईटीटीटीआर, आरजीपीवी आदि संस्थानों से प्रसिद्ध वक्ताओं ने व्याख्यान दिए। आईकेएस के अंतरानुशासनिक अनुप्रयोगों पर चर्चा हुई, जो आलोचनात्मक चिंतन, शोध अभिमुखता तथा समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहे।
पुरस्कार वितरण एवं समापन
ज्ञान जिज्ञासा क्विज़, पोस्टर निर्माण एवं रंगोत्सव प्रतियोगिताओं में विजेताओं को कुल 15 पुरस्कार प्रदान किए गए। माननीय कुलपति प्रो. एस.के. जैन ने पुरस्कार वितरित किए तथा संबोधित करते हुए कहा, आईकेएस हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है, जो विद्यार्थियों में समग्र विकास लाएगा।
समापन सत्र में प्रो. नीरज गौर ने कार्यशाला का सारांश प्रस्तुत करते हुए इसे अत्यंत सफल बताया।गणित विभागाध्यक्ष डॉ. गरिमा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की l
1.)पोस्टर प्रतियोगिता
प्रथम पुरस्कार सागर गौतम ,(एमएससी 4th सेम केमिस्ट्री )
द्वितीय पुरस्कार विकी कुशवाहा (बी फार्मा 1ST ईयर )
तृतीय पुरस्कार ओजस तिवारी (एमएससी 4th से मैथ्स);प्रथम कंसोलेशन प्राइज आसना सेन (बीसीए फर्स्ट सेम);सेकंड कंसोलेशन प्राइज कहकशा बानो (बी फार्मा 6th से)
2.) रंगोलीप्रतियोगिता
संजना गुर्जर और विक्की कुशवाहा एमएससी केमिस्ट्री फर्स्ट प्राइज
सागर गौतम विजय विश्वकर्मा एमएससी केमिस्ट्री 2nd प्राइज
सतीश मीणा अंजलि स एमएससी केमिस्ट्री तृतीय पुरस्कार
प्रथम कंसोलेशन दीपाली चतुर्वेदी एमएससी मैथ्स
द्वितीय कंसोलेशन एकता गुप्ता एमएससी मैथ्स
3.) प्रश्नोत्तरी विजेता
शिखु कुशवाहए, श्रेया वर्मा , वर्षा विश्वकर्मा, पंकज कुमार प्रजापति, आकृति शर्मा
सभी प्रतिभागियों ने प्रेरित होकर आईकेएस के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यशाला ने आलोचनात्मक चिंतन, शोध अभिमुखता एवं अंतरानुशासनिक शिक्षा को मजबूत किया।
#यूआईटी #भारतीयज्ञानप्रणाली #कार्यशाला #उच्चशिक्षा #शोध #अकादमिकआयोजन