सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : यूजीसी-नेट जून 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, कुल 97,434 उम्मीदवार PhD में प्रवेश के लिए योग्य पाए गए हैं। वहीं 4,241 उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए योग्यता हासिल की है।

इस परीक्षा में कुल 6,07,151 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा जून और जुलाई 2026 में 84 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। NTA ने उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड और विषयवार कटऑफ भी जारी कर दिए हैं।

UGC-NET के जरिए उम्मीदवारों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर पद और PhD में प्रवेश के लिए पात्रता मिलती है। इस बार परीक्षा के परिणाम में तीन विषयों—कॉमर्स, इंग्लिश और सोशियोलॉजी—का परिणाम अलग से जारी किया जाएगा, क्योंकि इन विषयों की परीक्षा दोबारा 9 और 10 सितंबर को आयोजित होगी।

NTA के आंकड़ों के अनुसार, 45,904 उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD प्रवेश दोनों के लिए योग्य पाए गए हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड UGC-NET की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #Ugc #Net #434 #DeskSource #Phd #एनएन #टवर