सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी अभिराम खरे के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राजभाषा विभाग द्वारा दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मंडल के विभिन्न विभागों के 20 कर्मचारियों ने सहभागिता की।

कार्यशाला का उद्देश्य कर्मचारियों को राजभाषा संबंधी नियमों, अधिनियमों एवं पुरस्कार योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी एवं व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देना था। इस दौरान प्रतिभागियों को राजभाषा नियमों, अधिनियमों, प्रशासनिक शब्दावली तथा कंप्यूटर पर यूनिकोड के माध्यम से हिंदी में कार्य करने की तकनीक संबंधी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला के प्रथम दिवस को पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय, जबलपुर से पधारे वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी संतराम मरस्कोले ने राजभाषा नियमों एवं अधिनियमों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। वहीं मुख्यालय, जबलपुर के वरिष्ठ अनुवादक बिपुल मंडल ने कंप्यूटर पर यूनिकोड के माध्यम से हिंदी में कार्य करने की तकनीकी जानकारी प्रदान की।

डीआरएम कार्यालय में दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला आयोजित

द्वितीय दिवस को भोपाल मंडल के राजभाषा अधिकारी बृजेंद्र कुमार तथा वरिष्ठ अनुवादक दीपक पाटिल ने राजभाषा कार्यान्वयन, कार्यालयीन हिंदी के प्रभावी प्रयोग तथा अन्य राजभाषा संबंधी विषयों पर कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने विषय विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #आरएम #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #अपर #गदर