सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा भोपाल में पहली बार वेलोसिटी नाइट रन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह अनोखा नाइट रन 6 जून 2026 को टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में आयोजित होगा जिसमें शहर सहित प्रदेशभर के रनर्स फिटनेस प्रेमी एवं युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस अनुशासन स्वास्थ्य जागरूकता एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करना है।
रात्रिकालीन वातावरण में आयोजित होने वाला यह रन प्रतिभागियों को स्टेडियम की रोशनी के बीच ऊर्जा उत्साह और रोमांच से भरपूर अनुभव प्रदान करेगा। प्रतियोगिता में 1 घंटे 2 घंटे एवं 3 घंटे की विभिन्न श्रेणियां रखी गई हैं जिनमें प्रतिभागी अपनी क्षमता के अनुसार हिस्सा ले सकेंगे।
सभी प्रतिभागी रन शुरू होने के समय से 30 मिनट पूर्व रिपोर्टिंग करें। लेट एंट्री मान्य नहीं होगी।
रन के दौरान प्रतिभागियों के लिए विभिन्न रंगों की ट्रैक लेन निर्धारित की गई हैं, ताकि प्रतियोगिता का संचालन व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से किया जा सके। स्टेडियम परिसर में विशेष फिटनेस एवं रनिंग जोन भी तैयार किए जाएंगे।
इस अवसर पर रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी की चांसलर अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि वेलोसिटी नाइट रन केवल एक खेल आयोजन नहीं बल्कि युवाओं में स्वास्थ्य फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की एक प्रेरणादायी पहल है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर आत्मविश्वास एवं अनुशासन विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं।
वहीं रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी की कुलसचिव संगीता जौहरी ने कहा कि विश्वविद्यालय सदैव विद्यार्थियों एवं युवाओं के समग्र विकास के लिए खेल स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहा है। वेलोसिटी नाइट रन 2026 युवाओं को फिटनेस के साथ सकारात्मक ऊर्जा एवं टीम स्पिरिट का अनुभव प्रदान करेगा।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अधिक से अधिक युवाओं खिलाड़ियों एवं फिटनेस प्रेमियों से इस विशेष नाइट रन में सहभागिता करने की अपील की है।
#टीटनगरस्टेडियम #फिटनेस #युवा_ऊर्जा #स्वस्थ_जीवन #मध्यप्रदेश #स्पोर्ट्स #फिटनेसइवेंट #स्वास्थ्य #ऊर्जा #भोपाल