सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद रूस से डीजल खरीदने की घोषणा की है। ट्रंप के अनुसार, रूस तत्काल अमेरिका और वैश्विक बाजार में 3 लाख टन से अधिक डीजल की आपूर्ति करेगा। इसके बाद नवंबर में 5 लाख टन और फिर 10 लाख टन अतिरिक्त डीजल भेजने की योजना है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी किसानों, ट्रक चालकों और आम नागरिकों के लिए ईंधन की कीमतें कम करना उनकी प्राथमिकता है।
जेलेंस्की बोले- यह युद्ध में निवेश करने जैसा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका और रूस के बीच हुए इस समझौते की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि रूस को पेट्रोलियम उत्पाद बेचने की अनुमति देना ऐसे युद्ध में निवेश करने जैसा है, जिसे समाप्त किया जाना चाहिए। जेलेंस्की के मुताबिक, इस सौदे से रूस को अतिरिक्त आर्थिक संसाधन मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल वह यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखने में कर सकता है।
रूस पर प्रतिबंधों में मिली अस्थायी राहत रूस से डीजल खरीदने की घोषणा के साथ अमेरिकी प्रशासन ने रूसी डीजल के आयात पर प्रतिबंधों में अस्थायी छूट भी दी है। अमेरिकी वित्त विभाग की अनुमति के तहत निर्धारित शर्तों के अनुसार रूसी डीजल की आपूर्ति अप्रैल 2027 तक की जा सकेगी। इस कदम को रूस की ऊर्जा से होने वाली कमाई सीमित करने की अमेरिकी नीति में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
मध्यावधि चुनाव से पहले ईंधन की कीमतों का दबाव अमेरिका में 3 नवंबर को मध्यावधि चुनाव होने हैं। ऐसे में डीजल की बढ़ती कीमतें ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के लिए राजनीतिक चुनौती बन सकती हैं। डीजल कृषि, माल ढुलाई और परिवहन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि, ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि रूस से मिलने वाली अतिरिक्त आपूर्ति अमेरिकी बाजार में कीमतों को लंबे समय तक कम रखने के लिए पर्याप्त साबित होगी या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।
यूक्रेन ने बातचीत में निष्पक्षता पर उठाए सवाल रूस से डीजल खरीदने का ऐलान ऐसे समय हुआ है, जब यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका में युद्ध समाप्त करने के संभावित रास्तों पर चर्चा कर रहा था। जेलेंस्की ने कहा कि उनके देश को ऐसा महसूस हो रहा है कि उसकी टीम का इस्तेमाल केवल बातचीत के लिए किया जा रहा है। उन्होंने अमेरिका से रूस के साथ पारस्परिक तनाव कम करने के ठोस कदम उठाने की अपील की।
Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #रपत #इसक #करन #उनक #रससड