सरोजिनी नायडू महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू कन्या शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (छै) इकाई द्वारा श्विश्व पर्यावरण दिवसश् के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक गरिमामयी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेन्द्र विहारी गोस्वामी के कुशल मार्गदर्शन एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मंजुला विश्वास के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ईको क्लब प्रभारी दीप्ति संकत और चंदाना बसु भी उपस्थित रही । सबने एक वृक्ष माँ के नाम लगाया ।इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में इकाई के 11 स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
इस वर्ष पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों ने ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के अंतर्गत पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण के प्रति सदैव सजग रहने और जल संरक्षण करने तथा रोपित किए गए पौधों की निरंतर देख-रेख एवं पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में प्रकृति संरक्षण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना है।

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #वरण #वसश #अवसर