सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज, एल एन सी टी युनिवर्सिटी, द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) मुकेश कुमार साहू (डीन एंड डायरेक्टर, स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज, ) ने की जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुनीत अग्रवाल (जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल) तथा आमंत्रित अतिथि के रूप में एम. जिलानी (जिला विधिक सहायता अधिकारी, भोपाल), अजीत सोनी (रजिस्ट्रार, एल एन सी टी युनिवर्सिटी), डॉ. अनु श्रीवास्तव एवं कैप्टन पीयूष नेमा ( एन सी सी ऑफिसर) शामिल हुए।
कार्यक्रम का आरंभ अतिथिगणों के स्वागत से हुआ तत्पश्चात प्रो. (डॉ.) मुकेश कुमार साहू ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय संविधान के अंतर्गत पर्यावरण की सुरक्षा करना एवं उसको समृद्ध बनाना भारत के प्रत्येक नागरिक का मूल कर्तव्य है तथा यह कर्तव्य सिर्फ हमारे अपने प्रति नहीं अपितु पूरे समाज एवं देश की भलाई के लिए है।
कार्यक्रम में विधि विभाग के सभी प्राध्यापकों सहित विभाग के सभी कर्मचारीगण, एन सी सी कैडेट एवं छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम प्रो. (डॉ.) मुकेश कुमार साहु के मार्दशन में किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. देवेन्द्र मणि मिश्रा एवं नमिका दुबे का योगदान महत्वपूर्ण रहा। इस कार्यक्रम की सफलता पर एल एन सी टी ग्रुप के सेक्रेटी डॉ अनुपम चौकसे धर्मेन्द्र गुप्ता (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) एवं प्रो. (डॉ.) एन. के. थापक सहित सभी ने बधाईयां दी।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एलएनस #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #करण #करत