सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस में बड़े बदलाव की कोशिश नाकाम हो गई। ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने पार्टी की राष्ट्रीय छवि को सुधारने और INDIA गठबंधन में प्रभावशाली भूमिका निभाने के लिए नई रणनीति बनाई थी। इसके तहत दिल्ली में एक नई टीम के गठन की योजना थी, जो अभिषेक के नेतृत्व में काम करे।
ममता बनर्जी ने इसी उद्देश्य से सांसदों के साथ एक 12 मिनट की ऑनलाइन बैठक की, जिसमें उन्हें पार्टी की नई दिशा और भूमिका समझानी थी। लेकिन यह बैठक बहस और असहमति का कारण बन गई और रणनीति पर पानी फिर गया।
बदलाव की इस प्रक्रिया में कल्याण बनर्जी ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया। इसके तुरंत बाद अभिषेक बनर्जी को तृणमूल संसदीय दल का नेता नियुक्त कर दिया गया। ममता बनर्जी बंगाल में पार्टी की मुख्यमंत्री पद की चेहरा बनी रहेंगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, ममता चाहती थीं कि दिल्ली में टीएमसी की मौजूदगी और प्रभाव बढ़े, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी के चलते रणनीति फेल हो गई। यह घटना पार्टी के भीतर नेतृत्व और दिशा को लेकर असहमति को उजागर करती है।
#टीएमसी, #ममता_बनर्जी, #अभिषेक_बनर्जी, #राजनीतिक_रणनीति, #TMC_बदलाव