सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ वैलनेस गतिविधियों, स्वास्थ्य और जीवन कौशल के विकास के लिए स्कूलों के दो शिक्षकों को आरोग्य दूत के रूप में नामांकित कर उनका प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में 60 स्कूलों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षित शिक्षक स्कूलों में प्रत्येक सप्ताह स्वास्थ्य संवर्धन एवं जीवन कौशल हेतु बच्चों के बीच विभिन्न उत्साहवर्धक गतिविधियां आयोजित करवाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में स्वास्थ्य की जानकारी एवं स्वास्थ्य व्यवहार को अपना अपनाने में सहायता मिलेगी।

प्रशिक्षण में शिक्षकों को स्वास्थ्य संवर्धन, जीवन कौशल एवं बीमारियों से रोकथाम के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमें बच्चों को रुचि पूर्ण कहानियों के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा, पोषण एवं जीवन कौशल संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही है। इसमें मुख्य रूप से मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, लक्ष्य और केरियर, किशोरावस्था , लक्ष्य निर्धारण, अंतर्वैयक्तिक संबंध, संवाद कौशल, समस्या समाधान, प्रजनन स्वास्थ्य, तनाव का सामना, भावनाओं का प्रबंधन जैसे विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है।

आयुष्मान भारत- उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में क्रियान्वित किया जा रहा है। उमंग कार्यक्रम में कक्षा 9वी से 12वीं तक के बच्चों को शामिल किया गया है।शासन द्वारा किशोर किशोरियों की समस्या के समाधान के लिए उमंग किशोर हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है। किशोर- किशोरी 14425 पर फोन करके अपनी समस्याओं का निदान प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ.मनीष शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण की जानकारी देना, स्वास्थ्य संबंधी व्यवहारों को बढ़ावा देना, किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता प्रबंधन की प्रेरित करना, जीवन कौशल शिक्षा, बच्चों की स्वास्थ्य जांच, आयरन फोलिक की गोलियों के सेवन एवं लाभ समझाना , तंबाकू एवं नशे के खिलाफ जागरूकता, साफ पानी के उपयोग, दांतों व आंखों की बीमारियों एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही है।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #तहत #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #उनक #हवर