सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : तनीषा मुखर्जी की पांच साल बाद पर्दे पर वापसी, नई फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
मुंबई। अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी करीब पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह फिल्मकार कपिल कौस्तुभ शर्मा की आगामी फिल्म ‘जिंदगी फिर भी खूबसूरत है’ में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में उनका किरदार जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों से गुजरता है और कहानी में रिश्तों, भावनाओं तथा बदलते समय को प्रमुखता दी गई है।
फिल्म की कहानी मुंबई की पारसी समुदाय की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें 1990 के दशक से लेकर वर्ष 2025 तक के दौर को दिखाया गया है। कहानी में प्रेम, हास्य और मानवीय भावनाओं को जोड़ा गया है। फिल्म की शूटिंग दक्षिण मुंबई के वास्तविक पारसी घरों और दादर पारसी कॉलोनी में की गई है।
निर्देशक कपिल कौस्तुभ शर्मा ने तनीषा के चयन को लेकर कहा कि उनके किरदार में भावनात्मक गहराई और संवेदनशीलता की जरूरत थी। फिल्म को वास्तविक रूप देने के लिए निर्माण टीम ने पारसी समुदाय के लोगों के साथ मिलकर उनकी संस्कृति, रहन-सहन, बोलचाल और तौर-तरीकों को समझने पर भी काम किया।
फिल्म में तनीषा के अलावा सुष्मिता मुखर्जी, कितू गिडवानी, डेलनाज ईरानी, तनाज ईरानी, डॉली ठाकोर और अनन्या दत्ता सहित कई कलाकार नजर आएंगे। कपिल कौस्तुभ शर्मा ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन और निर्माण भी किया है।
‘जिंदगी फिर भी खूबसूरत है’ को पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित करने की तैयारी है। इसके बाद इसे सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की योजना है।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #अहम #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #करन #नजर