पुणे । भारतीय महिला क्रिकेट की विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया आजकल राष्ट्रमंडल और विश्व टी20 टीम में जगह पक्की करने के लिए अपने स्ट्राइक रेट पर काम कर रही हैं। तानिया ने कहा है कि वह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों और अगले साल होने वाले विश्व टी20 से पहले राष्ट्रीय महिला टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहती हैं।

इसके लिए उनका ध्यान अपना स्ट्राइक रेट बेहतर करने पर लगा है। 24 साल की यह खिलाड़ी दो साल पहले टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान सिर में गेंद लगने के कारण ‘रिटायर हर्ट’ होने के बाद से भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पायी है। उसने पिछले साल इंग्लैंड में तीन एकदिवसीय खेले थे जिसमें वह दो अवसरों पर केवल सात और दो रन ही बना पायी थी।

वह इस साल भी वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों के लिए टीम में थीं पर उसने केवल एक पारी खेलीं और आठ रन ही बना पायी। उसे इस साल न्यूजीलैंड में विश्व कप टीम में शामिल किया गया था पर वहां भी उसे खेलने का अवसर नहीं मिला था। तानिया ने कहा कि मैंने हालातों का स्वीकार कर लिया है।

इसी के तहत मैंने विश्व कप के दौरान सोचा कि जब मैं जाऊंगी तो मैं अपनी बल्लेबाजी पर काम करूंगी। मैं जानती थी कि इस इस सत्र में टी20 मैच होंगे , इसलिए मैंने घरेलू टूर्नामेंट के दौरान अपने स्ट्राइक रेट पर काम करना शुरू कर दिया था। इस बल्लेबाज ने कहा, ‘टी20 क्रिकेट में स्ट्राइक रेट और औसत बनाए रखना अहम होता है इसलिए यहां मैंने अपना ध्यान इसी पर लगाए रखा कि हालातों के हिसाब से खेलूं।’ तानिया ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारत को भारतीय टीम को हार से बचाया था। तब तानिया ने स्नेह राणा के साथ 104 रन की नाबाद साझेदारी निभाई थी।