सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुंबई। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र में मुंबई के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। उन्होंने मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक को अपनी उपलब्धता की जानकारी दी है। मुंबई अपने 2026-27 रणजी अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में करेगी। 36 वर्षीय सूर्यकुमार ने आखिरी बार प्रथम श्रेणी क्रिकेट फरवरी 2025 में विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में खेला था। उन्होंने अब तक 86 प्रथम श्रेणी मैचों में 5,758 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। लंबे समय बाद रणजी क्रिकेट में उनकी वापसी से मुंबई के मध्यक्रम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

दूसरी ओर, मुंबई को शार्दूल ठाकुर के रूप में बड़ा झटका लगा है। अभ्यास के दौरान आयुष म्हात्रे की बल्लेबाजी से गेंद लगने के कारण शार्दूल के हाथ में चोट आई है। मुंबई क्रिकेट संघ के सूत्रों के मुताबिक, वह शुरुआती कुछ मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। शार्दूल ने पिछले रणजी सत्र में मुंबई की कप्तानी की थी और छह मैचों में 13 विकेट लेने के साथ 130 रन भी बनाए थे। आगामी सत्र में सिद्धेश लाड को मुंबई की कप्तानी सौंपे जाने की संभावना है। ऐसे में सूर्यकुमार की वापसी और शार्दूल की अनुपस्थिति मुंबई के शुरुआती मुकाबलों में अहम बदलाव होंगे।


Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #रणज #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #नजर #सकत