सूर्यकुमार अभी नंबर-वन नहीं… हैट्रिक लेने वाले टिम साउदी ने क्यों कहा ऐसा
November 21, 2022 12:13 pm
Editor: ITDC News Team
सूर्यकुमार यादव ने अपनी 360 डिग्री बैटिंग से हर किसी को अपना दीवाना बना रखा है, लेकिन हैट्रिक लेने वाले टीम साउदी इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनका मानना है कि रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज अभी नंबर वन नहीं है। आइए जानते हैं उन्होंने क्यों ऐसा कहा…
माउंट मोनगानुई: न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की 111 रन की नाबाद पारी ने टी20 प्रारूप में शीर्ष बल्लेबाज के रूप में उनके रुतबे और और बढ़ाया है लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने कहा कि खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने के लिए उन्हें खुद को लगातार साबित करते रहना होगा। सूर्यकुमार ने 51 गेंद में नाबाद 111 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में छह विकेट पर 191 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड को 65 रन से शिकस्त दी।
साउदी से मैच के बाद जब पूछा गया कि क्या इस मैच में उन्होंने भारत के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज को गेंदबाजी की तो उन्होंने कहा, ‘भारत के पास कई महान टी20 खिलाड़ी रहे हैं। सूर्या के लिए बीते 12 महीने शानदार रहे हैं और यह लगातार दमदार पारी खेलने में सफल रहे है।’ टी20 अंतरराष्ट्रीय में 106 मैचों में 132 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘भारत ने न केवल टी20 प्रारूप में बल्कि तीनों प्रारूपों में भी कई अद्भुत क्रिकेटर दिए हैं। आपके पास इतने सारे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय तक खेले हैं और उन्होंने इस दौरान बहुत कुछ हासिल किया है।’
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे गये 32 साल के सूर्यकुमार ने के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज बेबस नजर आये। उन्होंने इस दौरान कई बेहतरीन शॉट लगाये। सूर्यकुमार ने अपनी पारी के आखिरी 18 गेंदों में 64 रन बनाये। मैच में हैट्रिक पूरा करने वाले साउदी ने कहा, ‘वह ऐसा खिलाड़ी है जो एक गेंद पर कई तरह के शॉट लगा सकता है। वह आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले 12 महीने से शानदार लय में है। उसने आज भी कमाल की पारी खेली।’
मैच में 34 रन देकर तीन विकेट लेने वाले साउदी ने आखिरी ओवर में लगातार गेंदों पर वॉशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा और हार्दिक पंड्या को आउट किया और सूर्यकुमार को स्ट्राइक पर आने का मौका नहीं दिया। इस 33 साल के गेंदबाज ने कहा, ‘मैं थोड़ा भाग्यशाली था कि आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने का मौका मिला। कई बार आप अच्छी गेंदबाजी करने के बाद भी विकेट नहीं चटका सकते है लेकिन आज दूसरी स्थिति थी। यह खेल का हिस्सा है।’
मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग पदक सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नागोय...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश के देवास के रहने वाले जय मीणा ने भार...
मीराबाई चानू ने 28 साल बाद जीता मेडल, एशियन गेम्स में सिल्वर सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय स...
न्यूजीलैंड ने भारत से टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान, एक साल बाद लौटा तेज गेंदबाज सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्य...
जापान ने दी कड़ी टक्कर, अब कब-कब किस टीम से भिड़ेगा भारत? सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एशियन गेम्स...
वजन घटाने के दौरान बेहोश हुए वरुण सान्याल, एशियन गेम्स से बाहर सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जापान...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हरारे में खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को रोमांचक...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भ...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हरारे में खेले गए दूसरे वनडे में ट्रेविस हेड के तूफानी शतक की बदौलत ऑ...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : समरकंद, उज्बेकिस्तान में चल रहे 46वें चेस ओलिंपियाड में भारतीय पुरुष...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी आज, 19 सि...
अगरकर ने चीफ सिलेक्टर पद छोड़ने की जताई इच्छा, BCCI को चिट्ठी सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जापान के आइची-नागोया में शनिवार से 20वें एशियन गेम्स की शुरुआत होने ज...