सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जबलपुर की मंशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तथा सुनीत अग्रवाल, सचिव/न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल की उपस्थिति में इस्कॉन प्रचारक धर्मेंद्र कृष्ण एवं गिरिधारी गोविन्द दास, अंबुजाक्ष दास, बृहद मृदंग दास द्वारा तनाव प्रबंधन पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। उनके द्वारा बताया गया कि मानसिक विकारों के कारण किस प्रकार से शारीरिक दुर्बलता आती है, शरीर बीमारियों से ग्रसित हो जाता है,सामाजिक एवं परिवारिक स्थिति में असंतुलन उत्पन्न हो जाता है। अनावश्यक विवाद उतपन्न होते है जिसे क्रोध के कारण सरल व्यक्ति के द्वारा क्रोध, गुस्सा लालच, लाभ के कारण व्यक्ति से अपराध हो जाता है और वह परिवार एवं समाज में तिरष्कृत हो जाता है और वह जेल/ कारावास में पहुंच जाता है। मनुष्य को अपने गुस्से क्रोध लोभ अहंकार इत्यादि दोषों से दूर एवं बचकर रहना चाहिए। इस्कॉन प्रचारकों द्वारा जेल बन्दियों को मन को शांत रखने के उपाय बताया गया तथा भजन कीर्तन के माध्यम से मन को शांत रखने के उपाय बताया गया। ताकि तनाव के सुप्रभाव से बचा जा सके।

इसके साथ कैदियों हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में सुनीत अग्रवाल न्यायाधीश/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल द्वारा जेल निरीक्षण किया गया साथ ही बंदियों से उनके प्रकरण में अधिवक्ता उपलब्ध होने की जानकारी प्राप्त की गए और निःशुल्क विधिक सहायता के सम्बन्ध में बताया समझाया गया। उक्त तनाव प्रबंधन कार्यक्रम में केंद्रीय जेल भोपाल से अतिरिक्त अधीक्षक एम एस मरावी जेलर, दिनेश मुवेल अष्ट कोण प्रभारी एवं जेल प्रशासन के कर्मचारीगण एवं लगभग 800 की संख्या में बन्दीगण उपस्थित हुए।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #करण #जबलप #गदर