सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल-वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिए राज्य स्तर से सतत निगरानी की जा रही है। जिला मलेरिया कार्यालय में राज्य कार्यक्रम अधिकारी, वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम, मध्यप्रदेश डॉ. हिमांशु जायसवार ने जिले में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।
बैठक में डॉ. जायसवार ने जिले में संचालित वेक्टर जनित रोग नियंत्रण गतिविधियों की प्रगति का आंकलन किया। लार्वा सर्वे, केस आधारित निगरानी, फॉगिंग कार्य, किटों की उपलब्धता तथा IEC/BCC गतिविधियाँ शामिल रहीं।
डॉ. जायसवार ने निर्देश दिए कि समस्त सुपरवाईजरी स्टाफ निर्धारित समयानुसार अपने जोन में पर्यवेक्षण का कार्य गंभीरता से करें। नियमित सुपरविजन के साथ-साथ स्कूलों में बच्चों के साथ गतिविधियां करे। टीम के माध्यम से लार्वा सर्वे, छात्रावासों में गतिविधि, सार्वजनिक स्थानों पर जनजागरूकता फैलायें, लार्वा उत्पत्ति स्थानों का चिन्हीकरण कर त्वरित लार्वा विनिष्टीकरण, स्पेस स्प्रे, इंडोर फॉगिंग तथा आउटडोर थर्मल फॉगिंग के साथ-साथ लार्वा प्राप्त स्थानों पर नियंत्रण गतिविधियां संपादित की जाए।
राज्य कार्यक्रम अधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये कि नगर निगम के सहयोग को और सुदृढ किया जाये। निरीक्षण में नगर निगम के कर्मचारियों से समन्वय करते हुये लार्वा सर्वे का कार्य के साथ-साथ समस्त जोन में रिक्त भूखण्ड पर नजर रखी जाये, जल एकत्रित होने की दशा में प्राथमिक तौर पर चेतावनी तथा लगातार जल भराव प्राप्त होने पर नगर निगम के माध्यम से चालानी कार्यवाही की जाना सुनिश्चित किया जाये। अस्थाई जल स्त्रोतों तथा रिक्त भूखण्डों में जमे हुये जल संग्रह पर BTI का छिड़काव एवं आवश्यकतानुसार गंबूसिया मछली का प्रयोग किया जाये।
राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जायसवार ने समीक्षा के दौरान कहा कि ट्रांसमिशन सीजन को देखते हुए फील्ड स्तर पर समस्त टीमें मुस्तैद रहें। राज्य स्तर से भी जिलों में फील्ड विजिट कर गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाएगी।
इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव, जिला मलेरिया सलाहकार रुचि सिलाकारी, डॉ. संतोष भार्गव सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #सतत #यसव #यरत