सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के प्रादेशिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह शासन प्रणाली नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का आधार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण आज हम मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था में जी रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोकतंत्र सेनानियों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क इलाज और आवश्यकता होने पर पीएम एयर एम्बुलेंस की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पात्र होने पर लोकतंत्र सेनानियों के परिजनों को भी शासकीय योजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री यादव ने ‘मीसा पत्रिका’ और आपातकाल से संबंधित ‘इमरजेंसी डायरी’ का विमोचन किया तथा कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को ताम्रपत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 को प्रदेश में रोजगार एवं उद्योग वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार लोकतंत्र सेनानियों को सर्वाधिक सुविधाएं देने वाला राज्य है। सम्मेलन में लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और लोकतंत्र सेनानी उपस्थित थे।

#लोकतंत्र_सेनानी, #मुख्यमंत्री_निवास, #प्रादेशिक_सम्मेलन, #लोकतंत्र_सम्मान, #मध्यप्रदेश_सरकार, #सम्मेलन_2025, #राजनीति