सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जुलाई, संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य और समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए मानसिक स्वास्थ्य एवं वेलनेस विषय पर एक विशेष टास्क फोर्स सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मुख्य वक्ता डॉ. आलोक मिश्रा, संचालक एव विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के पुष्पगुच्छ से स्वागत के साथ हुई।

संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य सत्र आयोजित

अपने प्रेरक संबोधन में डॉ. आलोक मिश्रा जी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ है मन का निरंतर विकास और उसे मजबूत बनाना। उन्होंने प्रसिद्ध पुस्तक द सिक्स पिलर्स ऑफ सेल्फ-एस्टीम का उल्लेख करते हुए छात्राओं एव एन सी सी कैडेट्स से आत्म-अनुशासन, आत्म-जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ मन, शरीर और आत्मा में संतुलन बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हमारी इच्छाएं, हमारे काम की गुणवत्ता, हमारा संवाद, हमारे जीवन-मूल्य और हमारी खुशी—इन सबकी जिम्मेदारी हमारी स्वयं की होती है। उन्होंने मेटाकॉग्निटिव जागरूकता (सोचने की प्रक्रिया को समझने की क्षमता) और सजग जीवन के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, प्रेरणा अनुशासन के बाद आती है। छोटे कदम से शुरुआत करें और लगातार आगे बढ़ते रहें। उनके विचारों ने छात्राओं को अनुशासन, निरंतर प्रयास और आत्म-विकास के लिए प्रेरित किया।

संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य सत्र आयोजित

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. डालिमा पारवानी ने डॉ. आलोक मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सत्र सभी के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा। उन्होंने आत्मचिंतन और मानसिक उपचार के महत्व पर बात करते हुए हील का अर्थ बताया—एच यानी ईमानदारी, ई यानी भावनात्मक जागरूकता, ए यानी स्वीकार करना और एल यानी पुरानी नकारात्मक बातों को छोड़कर आगे बढ़ना। उन्होंने छात्राओं से इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आग्रह किया।

इस संवादात्मक सत्र में छात्राओं, प्राध्यापकों और महाविद्यालय के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने डॉ. आलोक मिश्रा के विचारों की सराहना करते हुए इसे उपयोगी, प्रेरणादायक और जीवन में अपनाने योग्य बताया। कार्यक्रम का सफल आयोजन शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. शांति शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं समन्वय में सम्पन्न हुआ।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #समग #रखत #वलन