सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नवप्रयास सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति द्वारा 12 जुलाई को रवींद्र भवन के हंसध्वनि सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा प्रतिभाओं का सम्मान किया गया था। आयोजन में 591 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
12 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में किन्हीं कारणों से सम्मिलित ना हो सके, विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभाओं को विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा रविवार को 45 बंगले स्थित अपने निवास, कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नवप्रयास सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति के सदस्यों के साथ प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #नसभ #2026 #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #नवप