सिडनी । ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर पर एक महिला को धमकी देने का आरोप लगा है। इस महिला ने स्लेटर पर मारपीट के साथ ही पीछा करने का भी आरोप लगाया है। स्लेटर को इस मामले में हालांकि जमानत मिल गई है।
पुलिस के अनुसार, ‘ उत्तरी समुद्र तट पुलिस एरिया कमांड से जुड़े अधिकारियों को वेस्ट प्रोमेनेड, मैनली में बुलाया गया था। वहां आने पर पुलिस को पता चला कि 52 साल के एक व्यक्ति ने 35 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। इन आरोपों के आधार पर पुलिस स्लेटर को गिरफ्तार करना चाह रही थी।’
स्लेटर को मजिस्ट्रेट के सामने इस शर्त के साथ जमानत दी गई है कि उसने पीड़िता से संपर्क नहीं किया था। साथ ही शराब या अवैध ड्रग्स का भी इस्तेमाल नहीं किया। इससे पहले स्लेटर पर अपने पूर्व पार्टनर को पीछा करने एवं धमकाने का भी आरोप लगा था।