सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय, भोपाल के मानविकी एवं उदार कला संकाय द्वारा दिनांक 7 एवं 8 अगस्त 2026 को हाइब्रिड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) मोड में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी का विषय “परंपरा और आधुनिकता का बौद्धिक संवाद: संश्लेषण, चुनौतियाँ एवं नवीन संभावनाएँ” रखा गया है।

इस राष्ट्रीय आयोजन का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक चिंतन के बीच सार्थक एवं रचनात्मक संवाद स्थापित करना है। संगोष्ठी के माध्यम से समकालीन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक चुनौतियों पर गंभीर विमर्श करते हुए नवीन संभावनाओं की खोज की जाएगी।

संगोष्ठी में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, इतिहासकार, साहित्यकार एवं चिंतक अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। प्रमुख वक्ताओं में प्रो. बी.के. श्रीवास्तव (प्रसिद्ध इतिहासकार, सागर, मध्य प्रदेश), राघव शरण शर्मा (प्रसिद्ध लेखक, वाराणसी), प्रो. विश्वनाथ मिश्र (लेखक एवं विचारक, वाराणसी), डॉ. राकेश मिश्र (साहित्यकार एवं शिक्षाविद्, वर्धा), डॉ. सी.बी.के. जोसेफ (निदेशक, जमनालाल बजाज मेमोरियल पुस्तकालय एवं शोध संस्थान, सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान, वर्धा), डॉ. अरुणाभ सौरभ (कथाकार एवं आलोचक, भोपाल) तथा डॉ. संजय बरौलिया (सागर,) शामिल हैं।

इनके साथ अनेक अन्य विद्वान भी अपने विचारोत्तेजक वक्तव्य देंगे। देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से 60 से अधिक शोध-पत्र प्राप्त हुए हैं। चयनित शोधार्थी, प्राध्यापक एवं शोधकर्ता अपने शोध-पत्रों का वाचन करेंगे, जिससे विभिन्न विषयों पर व्यापक अकादमिक विमर्श को नई दिशा मिलेगी। यह आयोजन भारतीय ज्ञान परंपरा, इतिहास, साहित्य, संस्कृति, दर्शन एवं समकालीन बौद्धिक विमर्श के विविध आयामों को एक साझा मंच प्रदान करेगा।

रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलाधिपति संतोष चौबे तथा स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने संगोष्ठी की सफलता के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने इसे भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक चिंतन के समन्वय की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल बताया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति विजय सिंह ने कहा कि यह संगोष्ठी शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए ज्ञान-विनिमय और नवाचार का प्रभावी मंच सिद्ध होगी। यह भारतीय बौद्धिक विरासत को समकालीन संदर्भों से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कुलसचिव डॉ. सीतेश कुमार सिन्हा ने आयोजन समिति को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर ऐसे अकादमिक आयोजनों के माध्यम से शोध एवं ज्ञान-सृजन की संस्कृति को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संगोष्ठी के संयोजक डॉ. प्रिंस कुमार सिंह एवं समन्वयक डॉ. मौसमी परिहार (सह-आचार्य, भाषा विद्यापीठ), डॉ. अर्जुन कुमार सिंह ने बताया कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी देशभर के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान करेगी। परंपरा और आधुनिकता के मध्य संवाद के माध्यम से नई बौद्धिक संभावनाओं की खोज की जाएगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं शोधार्थियों से संगोष्ठी में सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया है।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #अगस #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #2026 #ऑनल