अहमदाबाद । रायल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) के माइक हेसन ने कहा है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अगले सत्र में अच्छी वापसी करेंगे। हेसन ने माना है कि राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में सिराज प्रभावी नहीं रहे थे क्योंकि बल्लेबाज ने उन्हें निशाना बनाया था। हेसन ने कहा कि इससे सिराज के आत्मविश्वास पर भी प्रभाव पड़ा है।

सिराज ने इस साल का आईपीएल 15 मैचों में 10.08 की इकॉनमी से केवल नौ विकेट लिए हैं। माइक ने कहा, मोहम्मद हेसन ने कहा कि सिराज एक अच्छा गेंदबाज है, उसके पास अपना सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट नहीं था पर हम जानते हैं कि वह अच्छी वापसी करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान के खिलाफ मैच में वह हमें नई बॉल पर विकेट नहीं दिला पाया। इस मैच में गेंद स्विंग नहीं हुई और इस दोरान उसका मनोबल घटा पर मुझे भरोसा है कि वह अच्छी वापसी करेगा।