सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / मुंबई : शुक्रवार को चांदी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया ऑल टाइम हाई बना लिया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 2,366 रुपए की तेजी के साथ ₹1,10,300 पर पहुंच गई है। गुरुवार को यह ₹1,07,934 प्रति किलो थी। इससे पहले 18 जून को चांदी ₹1,09,550 के स्तर पर पहुंची थी।
वहीं, 24 कैरेट सोना भी 427 रुपए महंगा होकर ₹97,473 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अभी तक का इसका ऑल टाइम हाई ₹99,454 (18 जून) रहा है।
देश के प्रमुख महानगरों में सोने की कीमतें इस प्रकार रहीं:
दिल्ली: ₹99,150 (24 कैरेट), ₹90,900 (22 कैरेट)
मुंबई, कोलकाता, चेन्नई: ₹99,000 (24 कैरेट), ₹90,750 (22 कैरेट)
2025 में अब तक 28% की बढ़त:
1 जनवरी से अब तक सोना ₹20,882 महंगा हुआ है, जबकि चांदी ₹21,917 बढ़ी है। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका के टैरिफ और वैश्विक तनाव के कारण गोल्ड की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।
अजय केडिया (केडिया एडवाइजरी) का अनुमान:
इस साल सोना ₹1,03,000 और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है।
सावधानी:
गोल्ड खरीदते समय बीआईएस हॉलमार्क 6 अंकों वाला हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर वाले सर्टिफाइड गोल्ड की ही खरीदारी करें। यह शुद्धता की पहचान होती है।
#चांदी_की_कीमत, #सोना_महंगा, #बुलियनमार्केट, #सोने_की_कीमत, #चांदी_सोना_2025, #महंगाई